Low blood pressure : लो ब्लड प्रेशर क्या होता है, तथा इसके लक्षण और उपाय को जान लें, नही तो यह समस्या आपके लिए हो सकती है घातक- आजकल लोगों का खान-पान और दिनचर्या इतनी बदल चुकी है, कि लोग कई बीमारियों से ग्रसित होने लगे है। जिसमे कुछ बीमारियाँ साधारण होती है, तो कुछ बीमारियाँ गंभीर होती है। लेकिन कुछ बीमारियाँ देखने में तो सामान्य होती है ,लेकिन आगे
चलकर आपके लिए घातक हो सकती है। जैसे कि ब्लड प्रेशर कि समस्या किसी को हाई ब्लड प्रेशर तो किसी को लो ब्लड प्रेशर कि समस्या होती है। यदि इसका समय पर ईलाज नही किया गया तो आगे चलकर आप गंभीर बीमारी का शिकार हो सकते है। हमने अपने पिछले लेख में हाई ब्लड प्रेशर के बारे में बताया था और आज के इस लेख में लो ब्लड प्रेशर के बारे में बताने जा रहे है। इससे सम्बंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को पूरा पढ़ें।
लो ब्लड प्रेशर क्या होता है ?
लो ब्लड प्रेशर एक प्रकार कि स्वास्थ्य समस्या होती है, जिसमें व्यक्ति के ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) का स्तर सामान्य स्तर से कम हो जाता है। अर्थात जब किसी व्यक्ति के ब्लड प्रेशर का स्तर 90/60 mmHg से कम होता है, तो उसे लो ब्लड प्रेशर कहा जाता है।
यह समस्या सामान्यतौर निम्न कारणों से हो सकती है, जैसे कि गर्भावस्था, खून की कमी, थायराइड कि समस्याएं, दवाओं के सेवन या कुछ अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है । इसको अनदेखा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।, इसलिए इसके लक्षणों को समझ कर समय रहते इसका उपचार करना चाहिए।
लो ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण होते है?
लो ब्लड प्रेशर या हाइपोटेंशन के कुछ लक्षण निम्नलिखित इस प्रकार होते हैं:
1-चक्कर आना या सिर घूमना।
2- अधिक थकान या कमजोरी महसूस होना।
3- बेहोशी या अस्थिरता का एहसास होना।
4-साँस लेने में कठिनाई महसूस होना।
5-गाढ़ा पसीना आना।
6- हाथ-पैरों के जोड़ो में कमजोरी या अस्थिरता महसूस होना।
7-दिल की धड़कन बढ़ना।
8-खुजली, चकत्ते अथवा त्वचा में सूखापन जैसे लक्षण दिखाई देना।
9- उल्टी जैसा महसूस होना।
10- आँखों से धुंधला दिखाई देना।
11- किसी भी काम में मन ना लगाना अर्थात बैचैनी महसूस होना।
12- हाथ-पैरों का ठंडा होना।
13- खाने में समस्या होना।
14- आंतों में दर्द या जलन होना।
15-गैस कि समस्या होना।
जब भी आप सभी को लो ब्लड प्रेशर के यह सभी लक्षण दिखे तो आपको अपने चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
लो ब्लड प्रेशर के उपाय –
जब कभी भी आप सभी को लगता है कि आपका ब्लड प्रेशर लो हो रहा है, तो आप निम्नलिखित उपाय कर सकते हैं। जो इस प्रकार है-
अधिक पानी पियें : यदि आप सभी कम पानी पीते है, तो आज से ही रोजाना पानी की खुराक को बढ़ाएं और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने का प्रयास करें। क्योंकि इससे शरीर के शुद्धिकरण और स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।
खाने में नमक की मात्रा बढ़ाएं : आप सभी को खाने में नमक की मात्रा को बढ़ाना चाहिए क्योंकि उचित मात्रा में नमक खाने से ब्लड प्रेशर के लेवल को बढाया जा सकता है।
अधिक प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करें : आपको अपने खाने में अधिक प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे शरीर को उर्जा मिलती है। तथा अधिक प्रोटीन युक्त आहार ब्लड प्रेशर के लेवल को बढाने में मदद करता है।
संतुलित आहार लें : आप सभी को पता है, की संतुलित आहार लेने से व्यक्ति स्वस्थ और निरोग रहता है। इसलिए जिस किसी को भी लो ब्लड प्रेशर कि समस्या होती है, उसको अपने आहार में फल, हरी सब्जियां , अनाज , दूध तथा दही इत्यादि भरपूर मात्रा में लेना चाहिए।
संतुलित वजन: ध्यान रहे की जिस व्यक्ति का वजन उम्र के अनुसार कम होता है , उसके ब्लड प्रेशर कम होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिये अधिक कम वजन होने पर चिकित्सक से संपर्क और अपने वजन को संतुलित बनाये रखने का प्रयास करें।
योगा और व्यायाम करें: योगा और व्यायाम करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। तथा बिमारियों से लड़ने की क्षमता को बढाता है। यदि रोजाना योगा और व्यायाम किया जाये तो इससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है।
पर्याप्त नींद लें : पर्याप्त नींद लेना भी स्वास्थ्य के लिए बहुत आवश्यक होता है। यदि किसी को भी हाई ब्लड प्रेशर या लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो तो उसे पर्याप्त नींद जरूर लेना चाहिए इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
खुश रहने का प्रयास करें : जैसा की आप सभी को पता है, की तनाव से व्यक्ति कई बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। तनाव में रहने व्यक्तियों में ब्लड प्रेशर की बीमारी होना आम बात है, इसलिए यदि किसी को भी लगता है कि उसे लो ब्लड प्रेशर कि समस्या है, तो उसे खुश रहने का प्रयास करना चाहिए। इससे आप लो ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पा सकते है।
निष्कर्ष
दोस्तों, जैसा कि हमने अपने इस लेख में आप सभी को लो ब्लड प्रेशर क्या होता है, तथा इसके लक्षण और उपाय बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया है। यदि आप सभी को यह लेख पसंद आया हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दें। तथा इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें जिससे उन्हें भी लो ब्लड प्रेशर क्या होता है, तथा इसके लक्षण और उपाय बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।
यह भी पढ़ें :
शक्कर (चीनी) से होने वाले नुकसान
Uric Acid : यूरिक एसिड क्या होता है, इसके लक्षण और उपाय
आंवला के फायदे और औषधीय गुण | Benefits of Amla in Hindi
How to control sugar : शुगर कैसे कंट्रोल करें
उच्च रक्तचाप के लक्षण (Symptoms of high blood pressure)