• May 17, 2025 7:15 am

SK Web Media

Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Latest News

पानी पीने का सही तरीका

पानी पीने का सही तरीका

पानी पीने का सही तरीका :दोस्तों, जैसा कि आप सभी को पता है, कि पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। हमारे शरीर में  2/3 हिस्सा पानी होता है। 80% पानी हमारे रक्त,मांस तथा मस्तिष्क में तथा 10% पानी  हड्डी जैसे कठोर अंगों में पाया जाता है। कहा भी जाता है, कि जल ही जीवन है।  तथा मनुष्य पानी के बगैर जीवित नहीं रह सकता है। लेकिन यदि पानी को आप सही तरीके से नहीं पीते हैं, तो आप कई रोगों से पीड़ित हो सकते हैं। विज्ञान भी यही कहता है, लेकिन आजकल इस दौड़ भाग की दुनिया में लोग यह भूल जाते हैं, कि हमें वास्तव में हमारे खाने-पीने के तरीके पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। जिससे हम रोगों से ग्रसित ना हो सके और एक आनंदमय जीवन जी सकें। तो चलिए हम आपको बताते हैं, पानी पीने का सही तरीका क्या है ।

पानी पीने का सही तरीका

 पानी पीने का सही तरीका निम्नलिखित इस प्रकार है-
1. हमें रोजाना  सुबह उठकर ताजा या गर्म पानी पीना चाहिए इससे हमें पेट संबंधी बीमारियां नहीं होती है।

2.हमें प्रयास करना चाहिए कि रात को तांबे के लोटे में पानी रखकर उसे सुबह पीना चाहिए। यह पेट संबंधी कई बीमारियों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है।

3.भोजन से 45 मिनट पहले और भोजन के लगभग 90 मिनट बाद ही पानी पीना चाहिए। जिससे हमारे शरीर का भोजन आसानी से पच सके यदि आपका भोजन सही तरीके से नही पचता है, तो इससे आपको पेट संबंधी कई बीमारियां जैसे: कब्ज़ और गैस हो सकती है।

4.पानी कभी भी खड़े होकर नहीं पीना चाहिए ,क्योंकि इसका असर हमारे शरीर के घुटनों तथा अन्य हिस्सों पर पड़ता है। इसलिए हमेशा पानी बैठकर और धीरे-धीरे पीना चाहिए।

5.हमें कभी भी एकदम ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए, लेकिन फैशन के दौर में आजकल सभी लोग फ्रिज का पानी पीते हैं। जो कि तुरंत के लिए तो सही रहता है लेकिन उसका कहीं न कहीं गलत प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है। जो हमारे शरीर के लिए नुकसान दायक होता है।

6.हमें ठंड के मौसम में गर्म पानी या सादा पानी पीना चाहिए तथा गर्मियों में केवल मटकी का ठंडा पानी ही पीना चाहिए।

7.हमें दिन के दौरान 60% पानी, दोपहर तक 90% पानी, शाम तक 10% पानी पीना चाहिए।

8.हमें दिन में कम से कम 2 से 5 लीटर पानी अवश्य पीना चाहिए।

9.हमें फिल्टर या फिर कपड़े से छना हुआ पानी ही पीना चाहिए। क्योंकि इससे पानी की गंदगी निकल जाती है।

10.पानी को हमेशा घूँट-2 पीना चाहिए।

Conclusion

दोस्तों, जैसा की इस  लेख में हमने आप सभी को पानी पीने के सही तरीके के बारे में बताया है। जिससे आप भी पानी को सही तरीके और नियम से पियें और भविष्य में गलत तरीके से पानी पीने से होने वाली बिमारियों से बचे रहें।

 यदि आपको  मेरा  यह पोस्ट पसन्द आया है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दें | और इस पोस्ट को अपने दोस्तों  के साथ शेयर करें|

 

यह भी पढ़ें :आंवला के फायदे और औषधीय गुण | Benefits of Amla in Hindi

यह भी पढ़ें : अपने COMPUTER या LAPTOP की SPEED कैसे बढायें

यह भी पढ़ें : प्रमुख रोग और उनसे प्रभावित होने वाले अंग

यह भी पढ़ें : Jodhpur : जोधपुर का ऐसा अनोखा गाँव जहाँ पर हर कोई करता है, फिल्मों में एक्टिंग

यह भी पढ़ें :Fashion क्या है?

यह भी पढ़ें :Career in Fashion Designing: फैशन डिजाइनिंग में कैरियर

यह भी पढ़ें :Health-सेहत की जानकारी

यह भी पढ़ें :प्रतापगढ़ जिले के पर्यटक स्थल

यह भी पढ़ें :SSD क्या है?

यह भी पढ़ें Uric Acid : यूरिक एसिड क्या होता है, इसके लक्षण और उपाय

यह भी पढ़ें :बीमार होने के कारण | Bimaar hone ke karan

यह भी पढ़ें :भोजन के प्रकार

Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *