किडनी की बीमारी होने के कारण :दोस्तों, जैसा कि आप सभी को पता है, कि किडनी हमारे शरीर का सबसे मुख्य अंग होता है। किडनी मुख्य कार्य हमारे शरीर से मूत्र और खून का फिल्टर करना है । यदि हम अपने किडनी की सही ढंग से देखभाल नही करेंगे या फिर अपने खानपान पर सही ध्यान ना देंगे तो हमें किडनी से संबंधित कई बीमारियां हो सकती है। जो की बहुत ही खतरनाक होती है। तो आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं, कि किडनी कि बीमारी के क्या कारण हो सकते है।
किडनी की बीमारी या फिर किडनी के खराब होने के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं। जो इस प्रकार है –
- मूत्र को रोकना या पेशाब आने पर ना जाना।
- हर रोज आवश्यकता से कम पानी पीना।
- खाने में अधिक नमक का प्रयोग करना ।
- अनावश्यक या अत्यधिक दर्द कि दवाईयां खाना।
- शराब या फिर मादक पदार्थ का अत्यधिक सेवन करना।
- अपनी आवश्यकता अनुसार पर्याप्त नींद न लेना।
- गर्मी में अधिक कोल्डड्रिंक का पीना।
- शुगर या हाई ब्लड प्रेशर के उपचार में लापरवाही करना।
- नियमित रूप से व्यायाम ना करना।
- शरीर का वजन आवश्यकता से अधिक होना।
- संतुलित भोजन ना खाना जैसे-फल, सब्जियां, दाल तथा अनाज इत्यादि।
- आवश्यकता से अधिक धूम्रपान या सिगरेट पीना।
- अत्यधिक तनाव में रहना।
- शुगर या डायबिटीज का होना।
- किडनी में स्टोन होना।
- अधिक प्रेशर/दबाव से मूत्र त्यागना।
Conclusion
आज मैंने इस लेख में आप सभी को किडनी से होने वाली बिमारियों के कारण के बारे में बताया है। जिससे आपको इसके बारे में जानकारी हो और आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। तथा इसके साथ ही ऐसी आदतों और खाने पीने कि चीजों को त्याग दें, जिससे किडनी कि बिमारियों से बच सकें।
“ यदि आपको मेरा यह पोस्ट पसन्द आया है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दें | और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें|”
यह भी पढ़ें :पानी पीने का सही तरीका
यह भी पढ़ें : यूरिक एसिड क्या होता है, इसके लक्षण और उपाय
यह भी पढ़ें :शक्कर (चीनी) से होने वाले नुकसान