• February 7, 2025 7:24 am

SK Web Media

Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Latest News

How to increase subscribers on Youtube | Youtube पर subscriber कैसे बढ़ायें ? 

How to increase subscribers on Youtube | Youtube पर subscriber कैसे बढ़ायें ? 

How to increase subscribers on Youtube | Youtube पर subscriber कैसे बढ़ायें? – दोस्तों, यदि आपका भी youtube चैनल  है, और आप काफी लम्बे समय से अपने youtube चैनल पर काम कर रहे है। लेकिन इसके बाद भी आपके चैनल पर subscriber नही बढ़ रहे है। तो आज मैं आप सभी को कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताऊंगा जो आप सभी को अपने चैनल पर subscribers को बढ़ाने में मदद करेगा ।  इन तरीकों का प्रयोग कर के आप कम समय में अपने youtube चैनल पर लाखों subscribers बढ़ा सकते है ।

Youtube पर subscriber बढ़ाने के तरीके निम्नलिखित इस प्रकार है :

मैं आप सभी को जो तरीके बताने जा रहा हूँ, इसे ध्यानपूर्वक पढ़े और समझ कर इसका प्रयोग करें जिससे आप सभी का चैनल भी जल्द grow कर सके और आपके चैनल पर लाखों subscriber बढ़ सके यह तरीके कुछ इस प्रकार है:-

  1. यूनीक तथा ट्रेडिंग टॉपिक पर  वीडियो बनाये।
  2. Youtube shorts पर वीडियो बनाये।
  3. समय-समय पर नियमित वीडियो अपलोड करें।
  4. Social Media पर वीडियो ज्यादा से ज्यादा और नियमित रूप से शेयर करें।
  5. Google Ads के द्वारा वीडियो को प्रमोट करें।
  6. Subscribers बढ़ाने के लिए Apps का प्रयोग करें।
  7. वीडियो का Title,Tags और Description सही डालें।
  8. वीडियो बनाने से पहले Keyword Research करें।
  9. वीडियो का Thumbnail आकर्षक बनाये।
  10. वीडियो कि quality और editing पर ध्यान दें।

How to increase subscriber on Youtube

#1. यूनीक  तथा ट्रेडिंग टॉपिक पर  वीडियो बनाये।

ध्यान रहे कि आपका चैनल नया हो या पुराना आपको हमेशा अपने चैनल के लिए ऐसे वीडियो बनाना चाहिए जो यूनीक और ट्रेडिंग टॉपिक पर हो अर्थात जिससे लोगों को कुछ ज्ञान या फिर जानकारी अथवा मोटिवेशन मिल सके। क्योंकि ऐसे चैनल को लोग ज्यादा पसंद करते है। यूनीक और ट्रेडिंग टॉपिक वीडियो कि मदद से आपका चैनल ज्यादा फेमस होता है, और आपके चैनल पर subscriber भी बढ़ते है।

#2. Youtube shorts पर वीडियो बनाये।

जैसा कि आप सभी लोग जानते है, कि आजकल youtube shorts दिनों दिन लोगों के बीच में ज्यादा फेमस  होता जा रहा है। youtube shorts पर ज्यादा से ज्यादा दर्शक आते है। इसलिए यदि आप भी अपने चैनल को जल्द से जल्द grow करना तथा subscriber बढ़ाना चाहते है। तो इसके लिए आपको रोजाना youtube shorts पर वीडियो बनाना चाहिए। जिससे आपके वीडियो के view और चैनल के subscriber बढ़ सके।

अगर आपने एक नये  चैनल की शुरुआत की है, तो आपको शुरू से ही Youtube Shorts Video पर ध्यान देना चाहिए।  ताकि आप जल्द से जल्द Subscriber को Complete कर पाए।

How to increase subscriber on Youtube

#3. समय-समय पर नियमित वीडियो अपलोड करें।

आपको अपने चैनल पर subscriber को बढ़ाने के लिए समय-समय पर नियमित रूप से वीडियो को अपलोड करना चाहिए। जिससे आपके दर्शक आपके youtube चैनल के प्रति सक्रिय रहे। तथा आपके चैनल और वीडियो को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। जिस चैनल पर नियमिंत रूप से वीडियो अपलोड होते है उस चैनल के subscriber जल्दी बढ़ते है। यदि संभव हो तो आप रोजाना विडियोस अपलोड किया करें। यदि आप रोज वीडियो को नही अपलोड कर सकते है, तो कम से कम 2 या 3 दिन में आपको एक या एक से अधिक वीडियो जरुर अपलोड करना चाहिए।   

#4. Social Media पर वीडियो ज्यादा से ज्यादा और नियमित रूप से शेयर करें।

Social Media एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहाँ पर करोड़ो लोग एक दूसरे से जुड़े होते है। कई ऐसी Social Media sites जैसे- Facebook, Instagram, Twitter, Koo इत्यादि है। जिन पर फ्री में आप अपना एकाउंट बना कर लाखों करोड़ों लोगों के साथ जुड़कर उनके बीच में अपनी वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर कर सकते हैं । इससे आपके चैनल पर subscriber और watch time बहुत कम समय में बढ़ जाते है। साथ ही आपका चैनल लोगों के बीच में बहुत तेज गति से popular होता है।  

How to increase subscriber on Youtube

#5.Google Ads के द्वारा वीडियो को प्रमोट करें।

Google Ads के द्वारा आप अपने youtube चैनल को कम समय में और जल्दी से grow कर सकते है। यदि आपने अपने चैनल पर 10-15 वीडियो अपलोड कर लिए है, तो आप अपने वीडियो को Google Ads द्वार प्रमोट कर सकते है। ध्यान रहे कि यह तरीका मुफ्त नहीं होता है। किसके लिए आपको कुछ पैसे खर्च करने होते है। यह खर्च इस पर निर्भर करता है कि आप इसको कितने लोगों के बीच में प्रमोट करना चाहते है। इस विकल्प का प्रयोग आप अपनी आर्थिक स्तिथि के अनुसार चुन सकते है। जब आप Google Ads पर अपने वीडियो को प्रमोट करते है तो गूगल एड्स  के द्वारा यह निर्धारित कर सकते है, कि आप अपने वीडियो को कितने दर्शक और किस उम्र के दर्शक के बीच में प्रमोट करना चाहते है। यदि आपके youtube चैनल पर दर्शक और subscriber नही बढ़ रहे है। तो आपको इस तरीके का प्रयोग जरुर करना चाहिए। क्योंकि इसके द्वारा आपके subscriber और view तथा watch time जरुर बढ़ते है।

#6. Subscribers बढ़ाने के लिए Apps का प्रयोग करें।

यदि आप अपने चैनल पर subscriber और views को बढ़ाना चाहते है, तो आप प्ले स्टोर पर उपलब्ध Subscribers बढ़ाने वाले Apps का प्रयोग कर सकते है। जो आप को subscriber और views दोनों बढ़ाने में सहायता करते है। लेकिन मैं आपको इसकी सलाह नहीं दूंगा। क्योंकि यदि आप इस तरीके का प्रयोग करते है। तो यह ज्यादा Genuine नही रहता है।

#7. वीडियो का Title, Tags और Description सही से डाले।

यदि आप अपने यूट्यूब चैनल पर Organic Traffic के द्वारा view लाना चाहते हैं। तो आपको अपने वीडियो को  अपलोड करते समय उसके Tittle, Tags और Description एकदम सही डालना चाहिए।

ऐसा करने पर  यूट्यूब आपके वीडियो  को ज्यादा से ज्यादा  लोगो तक पहुँचाता हैं। और आपके वीडियो को जल्दी से रैंक करवाता हैं| इससे आपके चैनल पर Subscriber और view दोनों बढ़ता है। इससे आपके videos रैंक करने कि संभावनाएं बढ़ जाती है।

आपको अपने YouTube वीडियो के title में ऐसे keyword  रखना चाहिए जिसे लोग ज्यादा सर्च करते हैं | Description मे आपको वीडियो के बारे लिखना चाहिए। ऐसा करने से Youtube के Seo System आसानी से समझ पाएगा कि आपका वीडियो किस टॉपिक पर हैं. तथा उसे कैसे रेंक करना है।

#8. वीडियो बनाने से पहले Keyword Research करें।

आपको अपने चैनल पर subscriber बढ़ाने के लिए वीडियो को बनाने और अपलोड करने से पहले keyword को जरुर reseach करना चाहिए। यह देखना चाहिए कि किस keyword को सबसे ज्यादा बार search किया जाता है। जिस keyword को सबसे ज्यादा बार search किया जाता है। आपको title के लिए उसे ही प्रयोग  करना चाहिए। जिससे आपका चैनल जल्दी grow कर सके और आपके चैनल पर subscriber तथा views तेजी से बढ़ सकें।

कोई keyword  जैसे (YouTube par Subcriber कैसे बढ़ाएं ) को 100 बार सर्च किया जाता है। और वही एक कीवर्ड जैसे (यूट्यूब चैनल कैसे बढ़ाएं) को 1000  बार सर्च किया जाता है। तो आप जो कीवर्ड 1000 बार जो ज्यादा सर्च किया जाता है। उस पर वीडियो बनाना चाहिए, ना कि जो  सिर्फ 100 बार सर्च किया जाता है उस पर

Keyword Research SEO का एक प्रक्रिया हैं। जिसका अगर आप सही से प्रयोग करें तो आप अपने चैनल पर लाखों subscriber ला सकेंगे।

#9. वीडियो का Thumbnail आकर्षक बनाये।

आपको हमेशा अपने youtube वीडियो के thumbnail को आकर्षक बनाना चाहिए, जिससे. लोग thumbnail को देखकर इतना प्रभावित हो कि आपके वीडियो को जरुर देखें। thumbnail को देख कर दर्शक समझ जाते है कि विडियो कितना अच्छा होगा।

अगर आपका thumbnail अच्छा  है तो YouTube Algorithm को लगेगा की आपका विडियो बहुत अच्छा हैं।  इसलिए आपको thumbnail अच्छा बनाना चाहिए।  जिससे आपके subscirber और views बढ़ सकें।  

#10.वीडियो कि quality और editing पर ध्यान दें।

ध्यान रहे कि दर्शकों को low picture quality पसंद नहीं होती है। इसलिए ध्यान रहे कि वीडियो को shoot करने के लिए किसी अच्छे कैमरे या फिर मोबाइल का प्रयोग करें। जिससे आपको high quality वीडियो मिल सके। वीडियो कि quality के साथ-साथ उसकी editing पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। वीडियो को shoot करने के बाद उसकी editing भी अच्छी करनी चाहिए जिससे हमारी वीडियो दर्शकों को ज्यादा पसंद आये और हमारे views और subscriber तेजी बढ़ सकें।

Conclusion

आज मैंने इस लेख में आप सभी को  youtube चैनल के subscriber बढ़ाने के तरीके के बारे में बताया है। जिसका प्रयोग करके आप भी अपने चैनल के subscriber और view बढ़ा सकते है। तथा इसके बारे में और लोगों को बता सकें जिससे वे लोग भी अपने चैनल के subscriber और view को बढ़ा सकें तथा grow कर सकें।

 यदि आपको  मेरा  यह पोस्ट पसन्द आया है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दें | और इस पोस्ट को अपने दोस्तों  के साथ शेयर करें|

 

यह भी पढ़ें :पानी पीने का सही तरीका

यह भी पढ़ें यूरिक एसिड क्या होता है, इसके लक्षण और उपाय

यह भी पढ़ें :शक्कर (चीनी) से होने वाले नुकसान

Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *