• February 6, 2025 10:43 pm

SK Web Media

Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Latest News

SSD क्या है?

SSD क्या है?

SSD क्या है? –दोस्तों जैसा कि आप सभी को पता है कि आजकल हम लोग PC  और LAPTOP में HARD DISK  की अपेक्षा  SSD का प्रयोग करना चाहते हैं। क्योंकि SSD का प्रयोग करने पर हमारे PC  और LAPTOP की SPEED  बढ़ जाती है। SSD एक प्रकार का STORAGE DEVICE  होता है और इसको Solid State Drive (सॉलिड स्टेट ड्राइव)  कहा जाता है। जिसका इस्तेमाल कंप्यूटर और लैपटॉप में किया जाता है। जिससे हमारा कंप्यूटर और लैपटॉप काफी तेज गति से कार्य करता है।

SSD हमारे HARD DISK  की तुलना में बहुत अधिक गति से काम करता है, अगर आप कंप्यूटर का उपयोग करते हैं तो आपने SSD के बारे में कहीं ना कहीं जरूर सुना होगा ।  SSD आजकल ऐसे ही इतनी POPULAR हो गई है, कि सभी लोग अपने PC या LAPTOP में SSD का प्रयोग करना चाहते हैं। क्योंकि अधिकतर हम अपने  कंप्यूटर या लैपटॉप में अपनी फाइल और अन्य डाटा को स्टोर करने के लिए STORAGE DEVICE  के रूप में HARD DISK  का प्रयोग  करते हैं। लेकिन कुछ सालों से HARD DISK  की जगह पर SSD ने अपनी जगह ले ली है। कंप्यूटर स्पेशलिस्ट का कहना है कि HDD की तुलना में SSD का परफॉर्मेंस बहुत ही अच्छा है।  अगर आप नहीं जानते हैं कि SSD क्या होता है और यह कैसे काम करता है तो चलिए हम इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

SSD क्या होता है इसकी परिभाषा?

SSD की फुल फॉर्म SOLID STATE DRIVE (सॉलिड स्टेट ड्राइव)  होती है।  जो कि हमारे कंप्यूटर में HARD DISK  की तरह ही होती है।  इसका काम भी डाटा को स्टोर करना होता है जो की HARD DISK  से तेज गति से कार्य करती है। लेकिन यदि सरल शब्दों में कहा जाए तो HARD DISK  के स्थान पर अब उसका नया रूप SSD आ गया है। जो कि HARD DISK  का एक नया VERSION  है। और इसमें  नई टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।  यह सामान्य HARD DISK  के  मुकाबले में काफी छोटी और हल्की होती है। इसके कार्य करने की गति भी HARD DISK  की तुलना में कई गुना अधिक होती है।  HDD  के मुकाबले बहुत FAST  और EFFICIANT तथा कम पावर CONSUME  करती है। यह  एक प्रकार का फ्लैश स्टोरेज रूप होता है। जिस तरह से मेमोरी या पेनड्राइव होती है। SSD का प्रयोग करने पर कार्य तेजी से होता है। इसलिए वर्तमान समय में कंप्यूटर और लैपटॉप में SSD  का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है।

SSD  के  कितने प्रकार होते है?
जिस प्रकार से पहले HARD DISK  के कई प्रकार थे। उसी प्रकार से आजकल SSD  को उसकी SPEED  और कनेक्टिविटी के आधार पर कई प्रकार कि SSD होती  है।  तो चलिए हम जानते हैं SSD  के कुल कितने प्रकार होते हैं। SSD के प्रकार निम्नलिखित हैं-

SATA SSD

SATA SSD  जिस प्रकार से लैपटॉप की HARD DISK DRIVE  होती है। उसी के समान SATA SSD भी  होता है। इसे साधारण तरीके से SATA CONNECTOR  के द्वारा CONNECT  किया जाता है। यह SSD  का सबसे सामान्य रूप होता है। जिसको आप देखकर यह समझ सकते हैं। सबसे पहले इस टाइप के SSD मार्केट में आए और अभी चल भी रहे हैं। यह SATA AHCI प्रोटोकॉल पर काम करता है। और लेटेस्ट SATA-3 में भी maximum स्पीड 6G bit/s यानी 750 mbps के ही स्पीड मिल सकती है।  इस SSD  का इस्तेमाल आजकल ज्यादातर PC और LAPTOP  में होता है।

SSD क्या है?

MTS SDD

MTS SDD  की कनेक्टिविटी SATA SSD से भिन्न होता है। इसका आकार  SATA SSD  से छोटा होता है। यह साधारण SSD से दिखने में काफी अलग और यूनिक होता है। इसका उपयोग हर PC  में नहीं किया जा सकता है। इसका उपयोग करने के लिए आपके PC में SATA PORT होना चाहिए ऐसे SSD का उपयोग ज्यादातर LAPTOP में ही किया जाता है।

SSD क्या है?

M2 SSD
M2 SSD जो कि MTS SSD के समान होते हैं। परंतु यह उससे UPDATED VERSION  होता है। जो साधारण SSD  की तुलना में बहुत तेज और छोटा होने के बावजूद यह दोनों प्रकार की कनेक्टिविटी का समर्थन करता है। अर्थात आप इसे सामान्य SATA CABLE  से भी कनेक्ट कर सकते हैं। M2 SSD  जो एक pci-express बोर्ड की तरह ही होता है, मगर यह थोड़ा छोटा होता है। यह भी ज्यादातर LAPTOP में प्रयोग किया जाता है।

SSD क्या है?

SSHD
SSHD  को हम पूरी तरीके से SSD  नहीं कह सकते हैं, क्योंकि SSHD Solid State Drive और HARD DISK दोनों से मिलकर बना हुआ होता है। इसमें SSD के कुछ मेमोरी और कुछ HARD DISK का भाग होता है, यानी HARD DISK  और SSD  से मिलकर बना हुआ SSHD होता है जो कि LAPTOP  में उपयोग किया जाता है।

SSD क्या है?

NVMe
इसका पूरा नाम है Non Volatile Memory Express होता है,ये NVMe प्रोटोकोल जो कि आपके PC के Motherboard PCI  EXPRESS SLOT में प्रयोग होता है। वही PCI SLOT  जिसमें हम GRAPHICS CARD लगाते है। यह अन्य प्रकार के SSD कि तुलना में कई गुना तेज गति से कार्य करता है। इसका आकार RAM के सामान होता है। खासतौर पर इसका ज्यादातर प्रयोग LAPTOP में किया जाता है।  

SSD क्या है?

ADVANTAGE OF SSD- SSD के फायदे
हमें SSD का उपयोग करने से बहुत से फायदे होते हैं। जो इस प्रकार है-

1-SSD  का उपयोग करने पर हमारे PC और LAPTOP की SPEED कई गुना बढ़ जाती है।
2- अगर आपकी SSD कभी नीचे गिर जाए तो यह आपके कंप्यूटर का डाटा डैमेज होने से बचाती है।
3- HARD DISK  की तुलना में SSD कम POWER लेती है।  
4- SSD में HARD DISK की तरह कोई DISK या MOVING PART नहीं होता है। इसलिए यह HDD  की तुलना में ज्यादा चलती है।
5- SSD  में कोई MOVING PART  नहीं होने के कारण यह बिल्कुल भी आवाज नहीं करता है।
6- SSD एक फ्लैश मेमोरी होती है इसलिए यह जब चलती है तो ज्यादा HEAT यानी गर्म नहीं होती है।

DISADVANTAGE OF SSD- SSD के नुकसान
SSD के कुछ नुकसान भी होते हैं, जो इस प्रकार हैं-

1-SSD  की कीमत  HARD DISK  की तुलना में अधिक होती है और अधिक खर्चीली होती है। क्योंकि इसके कार्य करने की क्षमता HDD  से अधिक होती है।

2-HARD DISK  की तुलना में SSD की STORAGE क्षमता कम होती है। लेकिन मार्केट में 128GB से लेकर 256gb 512gb तथा 1tb तक SSD आसानी से मिल जाती है।

Conclusion

आज  हमने इस लेख के द्वारा आप सभी को PC और LAPTOP में प्रयोग की जाने वाली डिवाइस SSD के बारे में बताया। जिसका प्रयोग करने पर आपके PC और LAPTOP कि SPEED कई गुना बढ़ जाती है। इससे आपके समय कि बचत होती है । इस जानकारी को अपने दोस्तों तक पहुंचाएं जिससे वे लोग भी SSD के महत्व को समझे। तथा वे लोग भी अपने समय की बचत कर सकें 

 यदि आपको  मेरा  यह पोस्ट पसन्द आया है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दें | और इस पोस्ट को अपने दोस्तों  के साथ शेयर करें |”

 

यह भी पढ़ें :आंवला के फायदे और औषधीय गुण | Benefits of Amla in Hindi

यह भी पढ़ें : अपने COMPUTER या LAPTOP की SPEED कैसे बढायें

यह भी पढ़ें : प्रमुख रोग और उनसे प्रभावित होने वाले अंग

यह भी पढ़ें : Jodhpur : जोधपुर का ऐसा अनोखा गाँव जहाँ पर हर कोई करता है, फिल्मों में एक्टिंग

यह भी पढ़ें :Fashion क्या है?

यह भी पढ़ें :Career in Fashion Designing: फैशन डिजाइनिंग में कैरियर

यह भी पढ़ें :Health-सेहत की जानकारी

यह भी पढ़ें :प्रतापगढ़ जिले के पर्यटक स्थल

 

Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *