• June 15, 2025 12:40 am

SK Web Media

Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Latest News

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: महज एक साल में पूरी की 76 सेतु परियोजनाएं, टर्नओवर में भी 2.5 गुना इजाफा

BySK Web Media

Jun 13, 2025
योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि: महज एक साल में पूरी की 76 सेतु परियोजनाएं, टर्नओवर में भी 2.5 गुना इजाफा

लखनऊ, 13 जून। उत्तर प्रदेश में कनेक्टिविटी को नया आयाम देने के प्रयासों में योगी सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 76 सेतु परियोजनाओं को रिकॉर्ड समय में पूरा कर लिया गया है। इनमें 43 नदी पुल, 28 रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) और 5 फ्लाईओवर शामिल हैं। यह सफलता उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड द्वारा उच्च गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ हासिल की गई है।

अब तक 471 सेतु परियोजनाओं का निर्माण पूरा


मुख्यमंत्री योगी के अब तक के आठ साल के कार्यकाल में 471 से भी अधिक सेतु परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। इनमें से 313 नदी पुल, 143 आरओबी और 15 फ्लाईओवर शामिल हैं। यह आंकड़े उत्तर प्रदेश को उत्तम और निर्बाध कनेक्टिविटी देने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

टर्नओवर में 2.5 गुना की वृद्धि

प्रदेश में बुनियादी ढांचे के इस तेजी से विकास का असर आर्थिक आंकड़ों पर भी साफ नजर आ रहा है। 2017-18 में जहां उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड का टर्नओवर 1013.74 करोड़ रुपये था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 2583 करोड़ रुपये पहुंच गया। यानी 8 वर्षों में 2.5 गुना से अधिक वृद्धि दर्ज की गई है।

साल-दर-साल टर्नओवर में हुई वृद्धि:

2018-19: ₹1360.34 करोड़

2019-20: ₹1511.18 करोड़

2020-21: ₹1936.92 करोड़

2021-22: ₹1959.33 करोड़

2022-23: ₹1946 करोड़

2023-24: ₹2376 करोड़

2024-25: ₹2583 करोड़


भविष्य की परियोजनाओं का रोडमैप तैयार

प्रदेश में चल रही सभी सेतु परियोजनाओं के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना (Master Plan) तैयार की गई है। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर 10 मंडलों में निर्माणाधीन पुलों की समीक्षा करते हुए यह योजना बनाई गई है, जिसमें प्राथमिकता उन परियोजनाओं को दी गई है जिनसे स्थानीय जनसंख्या को तात्कालिक लाभ मिल सके।

इस रोडमैप के आधार पर 2025-26 में अधूरी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

रिपोर्ट: रजनीकांत शास्त्री

Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *