• June 20, 2025 9:06 am

SK Web Media

Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Latest News

प्रतापगढ़: सपा नेता और माफिया गुलशन यादव की 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अब तक 2.44 करोड़ की कार्रवाई

BySK Web Media

Jun 20, 2025
प्रतापगढ़: सपा नेता और माफिया गुलशन यादव की 1.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क, अब तक 2.44 करोड़ की कार्रवाई

प्रतापगढ़, 19 जून 2025 |

प्रदेश सरकार की सख्त कार्रवाई नीति के तहत प्रतापगढ़ के कुख्यात माफिया और सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव की अवैध कमाई से अर्जित संपत्ति पर शिकंजा कसता जा रहा है।

प्रशासन ने 1.10 करोड़ की अचल संपत्ति को किया कुर्क
गुलशन यादव की पत्नी सीमा यादव के नाम लखनऊ के शारदा नगर साउथ सीटी, वार्ड नं० 137 में स्थित 187.95 वर्ग मीटर का आवासीय प्लॉट प्रशासन ने कुर्क कर लिया। प्लॉट की कीमत लगभग ₹1.10 करोड़ आंकी गई है। मौके पर अधिकारियों ने कुर्की के आदेश के तहत जब्तीकरण का बोर्ड भी लगा दिया है।

गुलशन यादव के खिलाफ दर्ज हैं 53 संगीन मामले
गैंगलीडर गुलशन यादव के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी वसूली, गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, विस्फोट अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट जैसे कुल 53 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अब तक कुर्क हुई संपत्ति: ₹2.44 करोड़ से अधिक
प्रशासन द्वारा अब तक गुलशन यादव की ₹2 करोड़ 44 लाख 15 हजार की अवैध संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है। सभी संपत्तियां अवैध आय और संगठित अपराध के जरिए अर्जित बताई जा रही हैं।

योगी सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर अमल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर माफिया और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन का कहना है कि अपराधियों की अवैध कमाई को जब्त कर उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने की नीति पर कार्य किया जा रहा है।

छविनाथ यादव पर भी उठे सवाल
खबरों के अनुसार, गुलशन यादव के अपराध साम्राज्य में सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव की भी संदिग्ध भूमिका बताई जा रही है। स्थानीय लोग प्रशासन से इस संपर्क और संलिप्तता की जांच की मांग कर रहे हैं।

Reporter- Rajnikant Shastri

Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *