• February 8, 2025 11:28 pm

SK Web Media

Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Latest News

बुलंदशहर के केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से हुई 4 लोगों की दर्दनाक मौत

बुलंदशहर के केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से हुई 4 लोगों की दर्दनाक मौत

UP NEWS:मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है, जहां पर एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर को जोरदार धमाका  हुआ धमाका  होने के कारण केमिकल फैक्ट्री में काम कर रहे 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। तथा अन्य कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है, कि धमाका इतना जोरदार था, कि इससे आसपास के सभी लोग डर से सहम गए और यह नजारा देखकर सभी लोगों का दिल दहल गया।

धमाके से हुई मजदूरों के  चिथड़े उड़ गए तथा गंभीर रूप से घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है, कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लगभग 2 किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दे रही थी। इस धमाके से फैक्ट्री तो जलकर राख हो गई लेकिन उसके साथ-साथ आसपास की इमारतें हिल गईं तथा खिड़की दरवाजे के कांच टूट कर बिखर गए। तथा जिन मजदूरों के चिथड़े उड़े थे। उनके शव के अंग दूर-दूर तक जा गिरे यह नजारा लोगों के लिए बहुत ही दर्दनाक था। UP NEWS

बुलंदशहर के एसपी श्लोक कुमार के अनुसार बताया जा रहा है, कि धमाके की सूचना उनके पास 112 के द्वारा प्राप्त हुई जिसकी सूचना पाकर वह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम द्वारा बचाव कार्य किया गया। तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 4 लोगों के मौत की जानकारी प्राप्त हुई है। अन्य गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

 

यह भी पढ़ें : 

How to increase subscribers on Youtube | Youtube पर subscriber कैसे बढ़ायें? 

SSD क्या है?

अपने COMPUTER या LAPTOP की SPEED कैसे बढायें

POST को LIKE, SHARE और SUBSCRIBE करने के फायदे

Two Step Verification क्या है?

 

 

Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *