UP NEWS:मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है, जहां पर एक केमिकल फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर को जोरदार धमाका हुआ धमाका होने के कारण केमिकल फैक्ट्री में काम कर रहे 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। तथा अन्य कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के द्वारा बताया जा रहा है, कि धमाका इतना जोरदार था, कि इससे आसपास के सभी लोग डर से सहम गए और यह नजारा देखकर सभी लोगों का दिल दहल गया।
धमाके से हुई मजदूरों के चिथड़े उड़ गए तथा गंभीर रूप से घायल मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है, कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि लगभग 2 किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दे रही थी। इस धमाके से फैक्ट्री तो जलकर राख हो गई लेकिन उसके साथ-साथ आसपास की इमारतें हिल गईं तथा खिड़की दरवाजे के कांच टूट कर बिखर गए। तथा जिन मजदूरों के चिथड़े उड़े थे। उनके शव के अंग दूर-दूर तक जा गिरे यह नजारा लोगों के लिए बहुत ही दर्दनाक था।
बुलंदशहर के एसपी श्लोक कुमार के अनुसार बताया जा रहा है, कि धमाके की सूचना उनके पास 112 के द्वारा प्राप्त हुई जिसकी सूचना पाकर वह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड और फॉरेंसिक टीम द्वारा बचाव कार्य किया गया। तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 4 लोगों के मौत की जानकारी प्राप्त हुई है। अन्य गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें :
How to increase subscribers on Youtube | Youtube पर subscriber कैसे बढ़ायें?
अपने COMPUTER या LAPTOP की SPEED कैसे बढायें
POST को LIKE, SHARE और SUBSCRIBE करने के फायदे
Two Step Verification क्या है?