• May 9, 2025 8:35 am

SK Web Media

Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Latest News

ChatGPT क्या है, और यह कैसे कार्य करता है?

ChatGPT क्या है, और यह कैसे कार्य करता है?

ChatGPT क्या है, और यह कैसे कार्य करता है? : जैसा की आप सभी को पता है कि इस समय  ChatGPT  के बारे में लोगों को काफी सुनने को मिल रहा है । वहीं ChatGPT को कुछ लोग जानते हैं, तो कुछ लोग जानने के लिए बहुत ही इच्छुक है। क्योंकि ChatGPT आजकल मार्केट में इतना पॉपुलर हो गया है, कि सभी लोग इसको जानना चाहते हैं। ऐसा भी सुनने मैं आता है की ChatGPT एक ऐसा AI यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर है, जो कि गूगल को भी टक्कर दे सकता है।

जैसा की जानकारी के मुताबिक हमको पता चला है कि ChatGPT  एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो  हमारे द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर लिखित रूप में उत्पन्न करता है। हालांकि इस पर अभी विशेषज्ञ कार्य कर रहे हैं। जिससे इसे और भी बेहतर बनाया जा सके। लेकिन  अभी तक जितने भी सोशल मीडिया यूजर्स या इंटरनेट पर काम करने वाले व्यक्ति जिन्होंने इसका उपयोग किया  उसका रिजल्ट काफी अच्छा मिला है।  तो आइए हम आपको ChatGPT से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करते हैं।

ChatGPT क्या है

चैट जीपीटी (ChatGPT) क्या होता है- What is ChatGPT


ChatGPT एक भाषा मॉडल है, जिसमें  भारी मात्रा में डाटा और टेक्स्ट डेटाबेस संग्रहित किया गया है। जिसमें यह टेक्स्ट को इनपुट करने पर हमारी प्रतिक्रिया अथवा सवाल के अनुसार उसका टेक्स्ट डाटा उत्पन्न करता है।  यह  GPT-3  मॉडल पर आधारित है, और इस मॉडल के साथ बातचीत करने की संभावना होती है।  यह एक प्रकार का चैटबॉट होता है, जो किसी भी प्रश्न का उत्तर देने और भाषा  
के अनुवाद जैसे कार्यों के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें आप अपनी भाषा में जो भी लिखते हैं उसका उत्तर वह टेक्स्ट के रूप में देता है। सरल शब्दों में हम कह सकते हैं कि ChatGPT AI एक ऐसा सर्च इंजन है, जो गूगल की तरह कार्य करता है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से निर्मित किया गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक प्रकार का चैटबॉट होता है और हम आपको यह बताना चाहते हैं, कि यह जिस प्रकार से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तरह बनाया गया है ठीक उसी प्रकार से इसकी  कार्यप्रणाली भी है।  इससे आप जिस शब्द और भाषा में कोई भी प्रश्न पूछते हैं, तो उसका उत्तर आपको टेक्स्ट के रूप में बड़ी आसानी से मिल जाता है।

अर्थात हम इसको एक प्रकार का सर्च इंजन समझ सकते हैं, जिसमें हमारे सवालों का जवाब बड़ी आसानी से मिल जाता है। अभी तक इसे विश्व की हर भाषा में नहीं लांच किया गया है, लेकिन आगे आने वाले समय में यह आपको विश्व में चलने वाली सभी भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा । इससे आपको यह तो पता चल ही गया होगा कि ChatGPT क्या है। यदि इसमें हम जो भी प्रश्न पूछते हैं ,उसका मानव की तरह विस्तारपूर्वक उत्तर हमें मिलता है, जो कि हमें अपनी भाषाओं के अनुसार ही मिलता है।
 

ChatGPT से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी – 

Name   ChatGPT
Developer   OpenAI
Type   Chatbot
License   Proprietary
Release Date   30th November, 2022
CEO   Sam Altman
Website   chat.openai.com

 

ChatGPT  का फुल फॉर्म –What is full form of ChatGPT ?

ChatGPT के बारे में  काफी लोग जानते तो है, लेकिन उन्हें यह नही पता है की ChatGPT एक शोर्ट फॉर्म है। ChatGPT का फुल फॉर्म Chat Generative Pre-Trained Transformer होता है।

 

ChatGPT  किसके द्वारा बनाया गया तथा कब लांच किया गया।

ChatGPT को किसके द्वारा बनाया गया इसके बारे में भी जानने के लिए लोगों में बड़ी उत्सुकता है।  तो हम आपको बताते हैं, कि ChatGPT को OpenAI  द्वारा बनाया गया है। जो की एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी है।  जो कि विश्व में बहुत बड़े पैमाने पर मशीन लर्निंग पर काम करती है।

ChatGPT संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित एक शोध संगठन OpenAI द्वारा बनाया गया एक AI चैटबॉट है। OpenAI की स्थापना 2015 में Elon Musk, Greg Brockman, Ilya Sutskever, WojciechZaremba, और Sam Altman द्वारा की गई थी। ChatGPT का पूरा नाम Chat Generative Pre-Trained Transformer  है। इसे 31 नवंबर 2022 को लांच किया गया था तथा इसकी ऑफिशियल वेबसाइट  www.chat.openai.com  है।  यहां पर जब भी आप किसी भी तरह का सवाल या किसी तरह के प्रश्न को सर्च करना चाहते हैं, तो ChatGPT आपको प्रश्न का जवाब बहुत ही कम समय तथा सरल शब्दों में दिखाता है।  इसके माध्यम से आप यूट्यूब वीडियो स्क्रिप्ट, निबंध, बायोग्राफी, कवर लेटर, छुट्टी एप्लीकेशन इत्यादि कई सारी चीजें टेक्स्ट के रूप में बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकते है।

ChatGPT कैसे काम करता है-How to work ChatGPT ?

ChatGPT OpenAI  द्वारा विकसित किया गया एक AI भाषा मॉडल सॉफ्टवेयर है, जो उपयोगकर्ता को उसके संकेत और निर्देशों के आधार पर मनुष्य जैसी प्रतिक्रिया करके उसके प्रश्नों का उत्तर देता है। मूल रूप से यह  GPT-3  मॉडल पर आधारित होता है।  लेकिन इसे और अच्छा बनाने के लिए इसमें मानव प्रतिक्रिया का उपयोग करके इसे और प्रशिक्षित किया गया है।  इसमें बातचीत के लिए ChatGPT को ऑप्टिमाइज करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली विशेष तकनीकी का उपयोग किया गया है।

इस तकनीक को  रीइन्फोर्समेंट लर्निंग विद ह्यूमन फीड बैक (आर.एल.एच.एफ.)RLHF कहा जाता है। RLHF  मानव प्रदर्शनों और वरीयता तुलनाओं का उपयोग करता है। प्रशिक्षण  प्रक्रिया के दौरान ChatGPT को GPT-3.5 से फाइन-ट्यून किया गया था,जो एक भाषा मॉडल है, जिसे टेक्स्ट बनाने के लिए प्रशिक्षित किया गया है।  जिसमें जब भी मनुष्य कोई भी प्रश्न करता है तो उसका जवाब उसे  टेक्स्ट के रूप में उपलब्ध होता है।

ChatGPT में जब भी किसी भाषा में प्रश्न किया जाता है तो वह उसके अगले शब्द को अपने आप निर्मित करके उपलब्ध करता है तथा अपनी भाषा में जवाब देने का प्रयास करता है, ChatGPT के अंतर्गत मानव जैसी  भाषा उत्पन्न करने के लिए एक विशाल तंत्रिका नेटवर्क का उपयोग किया किया गया है।

 जिसके माध्यम से वह संचार करता है, इस प्रकार यह उपयोगकर्ता के लिए ब्लॉग,निबंध इत्यादि लिख सकता है।  जो मनुष्य की तरह समझ कर के उत्तर देने का प्रयास करता है।  दरअसल ChatGPT  एक आधुनिक नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग (NLP) मॉडल होता है जो आपस में संवाद को ऑप्टिमाइज़ करने के लिए Deep Learning  और RLHF का उपयोग करता है। इसलिए जब भी हमें अपने प्रश्न का उत्तर मिलता है तो वह सटीक और सरल शब्दों में मिलता है।

निष्कर्ष

दोस्तों, जैसा कि हमने अपने इस लेख में आप सभी को ChatGPT  के बारे में बताया कि ChatGPT क्या होता है और कैसे काम करता है।  तथा ChatGPT जुड़ीं सभी महत्वपूर्ण जानकारी आप सभी को प्रदान किया है। यदि आप सभी को यह लेख पसंद आया हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दें। और इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें जिससे उन्हें भी ChatGPT के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

 

यह भी पढ़ें : 

How to increase subscribers on Youtube | Youtube पर subscriber कैसे बढ़ायें ? 

SSD क्या है?

अपने COMPUTER या LAPTOP की SPEED कैसे बढायें

POST को LIKE, SHARE और SUBSCRIBE करने के फायदे

Two Step Verification क्या है?

Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *