Weather news :आज एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह लगभग 8 बजे से मौसम बदलने लगा और हवा के साथ बारिश होने लगी। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है, की प्रतापगढ़ सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज दिनभर बारिश हुई है। और आज रात में भी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। दिनभर हुई बारिश और हवा से तापमान में भारी गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है, और अगले दिन भी तापमान सामान्य रहेगा। लेकिन यदि आने वाले अगले दिनों में तापमान बढ़ा तो लोगों के लिए यह बारिश कई बिमारियों जैसे बुखार, खांसी, डायरिया आदि का कारण बन सकती है।
पढ़ें लेटेस्ट न्यूज़ और ब्लॉग SK Web Media पर | इस न्यूज़ को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें | विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ और ब्लॉगिंग वेबसाइट SK Web Media |