हमारे देश में पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा कोविड-19 टीकाकरण की चलाई गई मुहीम में 200 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण की उपलब्धि पर माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने बधाई दी और कहा कि भारत अपने देश की आबादी को दो अरब से ज्यादा डोज देने वाला दूसरा देश बन गया है। अब तक सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज सिर्फ चीन में ही लगाए गए हैं। बिल गेट्स ने ट्विट किया की कोविड-19 के प्रभाव को कम करने के लिए वैक्सीन निर्माताओं और सरकार के साथ निरंतर साझेदारी के लिए आभार व्यक्त किया।
टीकाकरण अभियान शुरू होने के एक वर्ष बाद रविवार को 200 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण पूरा होने की उपलब्धि प्राप्त हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत ने फिर से इतिहास रच दिया है। सभी भारतीयों को 200 करोड़ वैक्सीन खुराक का विशेष आंकड़ा पार करने पर बधाई। उन्होंने कहा हमे उन सभी पर गर्व है जिन्होंने भी COVID-19 के वैश्विक लड़ाई के खिलाफ अपना विशेष योगदान दिया और इस अभियान को सफल बनाया।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि भारत’ COVID-19 टीकाकरण कवरेज कुल 200.33 करोड़ से अधिक हो गई है।