Benefits of exercise : एक्सरसाइज करने से होने वाले फायदे
जैसा कि आप सभी लोग जानते है, की एक्सरसाइज यानि व्यायाम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। क्योंकि नियमित एक्सरसाइज करने पर आप स्वस्थ और फिट तो रहते है, साथ ही आपको कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा भी मिलाता है। एक्सरसाइज सभी लोगों को नियमित रूप से प्रतिदिन करना चाहिए। लेकिन लोग इस पर ध्यान नही देते है। अपने आलस कि वजह से लोग एक्सरसाइज नहीं करना चाहते है, क्योंकि शायद उन्हें यह नहीं पता है, कि एक्सरसाइज करना वास्तव में उनके लिए कितना लाभदायक है।
आज हम अपने इस लेख में एक्सरसाइज अथवा व्यायाम करने से होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे है। आप सभी इस लेख को पूरा पढ़े और एक्सरसाइज करने के फायदे के बारे में जानकारी प्राप्त करें और नियमित एक्सरसाइज करना शुरू करें । एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर के विभिन्न हिस्सों को फायदा पहुंचता है।
एक्सरसाइज करने के निम्नलिखित फायदे इस प्रकार हैं–
1-मोटापा कम करने में मददगार होता है
एक्सरसाइज करने पर हमारे शरीर की ज्यादा कैलोरी बर्न होती है , जो आपके शरीर के मोटापे को कम करने और चर्बी को खत्म करने में मददगार होता हैं। इसके अलावा इससे आपका वजन भी कम होता है और बढती उम्र की गति भी धीमी हो जाती है, जो आपको ज्यादा समय तक जवान बनाये रखने में मददगार होती है।
2-हृदय को मजबूत बनाता है
यदि हम प्रतिदिन नियमित रूप से एक्सरसाइज करते है, तो इससे हमारे ह्रदय को मजबूती मिलती है।
तथा हमारे शरीर में खून का बहाव ठीक से होता है। जिससे हमें हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
प्रतिदिन नियमित रूप से एक्सरसाइज करने पर हमारे शरीर में एंडोर्फिन नामक एक शांति प्रदान करने वाला हार्मोन उत्पन्न होता है। जो हमारे मन को शांत रखता है और तनाव को भी कम करता है।
4-शरीर को फिट रखता है
एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर की हड्डियाँ और मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। जब हम नियमित रूप से एक्सरसाइज है, तो हमारे शरीर से पसीने के रूप में अपशिष्ट बाहर निकल जाता है। जिससे हमारा शरीर फिट रहता है।
5-दिमाग तेज होता है
जब हम नियमित रूप से एक्सरसाइज तो हमारे शरीर में खून का बहाव सही प्रकार से होता है, तथा ब्लड की सप्लाई सीधे हमारे मष्तिस्क तक पहुंचता है। जिससे दिमाग सक्रिय रूप से कार्य कार्य करता है, और नई ब्रेन सेल्स बनती है। जो हमारे दिमाग को तेज करने में सहायक होती है।
6- शारीरिक दर्द से छुटकारा मिलता है
नियमित एक्सरसाइज करने पर मांसपेशियां मजबूत होती है। जिससे शारीरिक दर्द जैसे-पीठ दर्द, कमर दर्द तथा हाथ-पैरों के दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके आलावा यह शरीर कि उर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है।
7- कोलेस्ट्रोल को कम करने में सहायक
नियमित एक्सरसाइज करने पर रक्त में कोलेस्ट्रोल का लेवल कम होता है। इससे हृदय अधिक मात्रा में ब्लड पम्पिंग करता है। जिससे शरीर में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है।
8- खतरनाक बीमारी का खतरा कम होता है
प्रतिदिन एक्सरसाइज करने पर खतरनाक बीमारियों जैसे-ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट अटैक तथा कैंसर इत्यादि का खतरा कम होता है।
9- त्वचा को खूबसूरत और जवान बनाये रखने में सहायक
एक्सरसाइज करने पर शरीर से सभी विषैले पदार्थ निकल जाते है, और शरीर फिट रहता है । जिससे त्वचा में निखार और चमक बढ़ जाती है।
10- सकारात्मक सोच विकसित होती है
प्रतिदिन एक्सरसाइज करने पर हम तनाव मुक्त और प्रसन्न रहते है। जिससे हमेशा हमारे अन्दर सकारात्मक सोच विकसित होती है।
11- कार्य क्षमता को बढाता है
यदि आप प्रतिदिन एक्सरसाइज करते है, तो आपका शरीर हमेशा फुर्तीला और एक्टिव रहता है। जिससे आपके किसी भी कार्य को करने की क्षमता बढ़ जाती है। तथा आप किसी भी काम को कम समय में कर सकते है।
दोस्तों मैंने आप सभी को एक्सरसाइज को करने से होने वाले सभी फायदे के बारे में विस्तार से बताया है। अब तो आप जान ही गए होंगे कि एक्सरसाइज हमारे लिए कितना फायदेमंद होता है। तो यदि आप एक्सरसाइज नहीं करते है ,तो आज से ही शुरू करें और स्वस्थ रहें।
“ यदि आपको मेरा यह पोस्ट पसन्द आया है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दें | और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।”
यह भी पढ़ें : किडनी की बीमारी होने के कारण
यह भी पढ़ें : शक्कर (चीनी) से होने वाले नुकसान
यह भी पढ़ें : पानी पीने का सही तरीका
यह भी पढ़ें : Uric Acid : यूरिक एसिड क्या होता है, इसके लक्षण और उपाय
यह भी पढ़ें : आंवला के फायदे और औषधीय गुण | Benefits of Amla in Hindi
यह भी पढ़ें : Health-सेहत की जानकारी
यह भी पढ़ें : How to control sugar : शुगर कैसे कंट्रोल करें
यह भी पढ़ें : उच्च रक्तचाप के लक्षण (Symptoms of high blood pressure)